Top News

हरनौत में वटसावित्री व्रत कर सुहागिनों ने मांगा अखंड सौभाग्य

हरनौत ।वटसावित्री ब्रत के मौके पर हरनौत स्थित रेलवे स्टेशन के पास में सुहागिनों ने वट वृक्ष की पूजा अर्चना की ।श्रीचंदपुर ,बस्ती एवम् आसपास के सुहागिनों ने व्रत के माध्यम से अपने पति के लिए  सुख,शांति एवं समृद्धि सहित लंबी उम्र के लिए आशीर्वाद  मांगा ।प्राचीन काल से ही सुहागिन  महिलाएं वट वृक्ष की पूजा करते आ रही है । वट वृक्ष जब वरगद का  विशाल रूप लेता है तो आसपास में एक बड़े भू भाग पर फ़ैल जाता है ।पूजा के क्रम में महिलाएं वट का पत्ता अपने सर के पीछे लगाती है
पेड़ की पूजा करनी चाहिए ,इससे पर्यावरण की रक्षा भी होती है । पेड़ के प्रति जब पूजा का भाव रहेगा तो लोग  पेड़ नहीं काट पाएंगे ।पति के लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने वट वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधकर  अखंड सौभाग्य मांगा  ।
सावित्री - सत्यवान की कथा स्कंदपुराण में वर्णन है ।
व्रत करने पहुंची गुड़िया कुमारी  मोनी कुमारी एवम् पूनम जी  ने बताया कि वट सावित्री व्रत में सावित्री -  सत्यवान  कथा को सुहागिनें बहुत प्रेम से  सुनती है 
महिलाओ के लिए यह एक विशेष पर्व है जिसमें सुहागिनें सज धज कर  सभी  श्रृंगार कर पूजा के लिए  निकलती है और  बरगद यानि वट वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधती है और चारो तरफ घूमती है पति के दीर्घायु की मंगल कामना करती है ।और दिनभर उपवास रखकर पति के  लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करते है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post