पूर्णिया/संवाददाता
स्थानीय श्रीनगर हाता की श्रेय वत्स ने अपने प्रथम प्रयास में ही 64वीं बीपीएससी के अंतिम रूप से आए परिणाम में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के रूप में सफल होकर परिवार समेत पूरे जिले का नाम रौशन किया है। श्रेय वत्स बचपन से ही एक मेधावी छात्रा रही है वे स्कूल से लेकर विश्वविद्यालय तक के अपने सफर में अव्वल परिणामों के साथ सफल होती रहीं हैं। श्रेय वत्स ने इन्जीनियरींग की पढ़ाई करते हुए अपने अफसर बनने के सपने को पूरा करने का संकल्प ले लिया था और अपनी दृढ़ इच्छा व कठिन प्रयासों से यह सफलता प्राप्त की।
श्रेय वत्स की मानें तो उनके अफसर बनने के सफर में उनके खुद के परिश्रम के साथ—साथ उनके पिता किशोर कुमार मिश्र (जीएसटी सुप्रीटेंडेंट) और माता रमा (एडवोकेट) की अहम भूमिका रही है।
वहीँ श्रेय के मामा शशि शेखर झा जो कि लक्ष्य अकादमी शिक्षण संस्थान के निर्देशक भी हैं, उनके संस्थान में इन्हें अध्ययन करने का भरपूर मौका मिला। हालांकि श्रेय वत्स का कहना है कि भविष्य में उन्हें एक जिलाधिकारी के रूप में अपने समाज व देश के लिए सेवा कार्य को पूरा करने के लक्ष्य को सफल करना है।
बताते चलें कि श्रेय वत्स अपने माता पिता की इकलौती संतान हैं। श्रेय वत्स प्रख्यात शिक्षाविद एवं भूतपूर्व शिक्षा अधिकारी स्व0 दिनेश्वर मिश्रा एवं अनुपमाया देवी की पौत्री हैं और श्रीनगर हाता पूर्णियां निवासी नाना स्वर्गीय नारायण चंद्र झा (एग्जीक्यूटिव इंजीनियर) एवं नानी ललिता झा की नातिन हैं।
Post a Comment