गया से आशीष कुमार कि रिपोर्ट
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू, पूर्व मंत्री जी एस रामचंद्र दास, पूर्व विधायक मो खान अली,कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव डॉ हामिद हुसैन, बाबूलाल प्रसाद सिंह, अशोक सिंह, अमरजीत कुमार, टिंकू गिरी, विनोद उपाध्याय, मो अजहरुद्दीन, राजेश्वर पासवान, सुरेन्द्र मांझी, विनय कुमार सिन्हा, श्रवण पासवान आदि ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा कोरोनावायरस महामारी में सूबे में हुए मौतों को छुपाते हुए लगातार गलत आंकड़ा पेश किया जा रहा है, तो दूसरी ओर कोरोनावायरस जांच में शुरू से राज्य के कई जिला में हजारों, हजार लोगो के जांच में मोबाइल नंबर फर्जी यानी 0000 - - - दर्ज किया हुआ है।
नेताओ ने कहा की जब मौत एवम् जांच जैसे संवेदनशील आंकड़े फर्जी प्रस्तुत किए जा रहे है, तो अन्य आंकड़ा जैसे लाखो लोगो को qurentin में हजारों करोड़ का खर्च, सामूहिक किचेन सहित अन्य खर्चों में भी भयानक आंकड़ेबाजी एवम् घोटाला का खेल निश्चित रूप से हुआ होगा, जिसकी जांच कराना नितांत आवश्यक है।नेताओ ने माननीय मुख्यमंत्री से मृतकों का सही आंकड़ा पेश करवाने तथा सभी को जल्द चार, चार लाख मुआवजे कि राशि मुहैया कराने, सभी जिला में जांच की फर्जी लिस्ट बनाने वाले पर कारवाई करने, तथा अन्य सभी प्रकार के quraitine सेंटर, सार्वजनिक रसोई , भोजन, दवाइयां, तथा अन्य चीजों की विस्तृत जांच कराने की मांग की है, ताकि इस महामारी में भी गलत करने वाले उजागर हो सके तथा उन्हें दंड मिल सके।
Post a Comment