गया से आशीष कुमार कि रिपोर्ट
गया ।मुफस्सिल थाना के पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गांधीनगर मलाह टोली मोहल्ले में की छापेमारी, छापेमारी में 5 जिंदा बम और एक लोडेड पिस्तौल और 7 एम एम के छः कारतूस किया बरामद ,और साथ ही साथ एक अपराधी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार ।
इस संदर्भ में मुफस्सिल थाना अध्यक्ष ने बताया कि पिछले कई सप्ताह पहले वर्चस्व को लेकर गांधी नगर व मलाह टोली में असामाजिक तत्वों के द्वारा गोलीबारी की गई थी । इन सभी घटना को अंजाम पकड़े गए अपराधी के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया था । उन्होंने यह भी बताया कि इस अपराधी पकड़े के लिए एक टीम गठन किया गया जिसमें टेक्निकल सेल की भी मद्दत ली गई ।
Post a Comment