Top News

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा छह महीने में छह करोड़ लोगों को लगेगा टीका वृहत अभियान का शुभारंभ

हाजीपुर से संजय विजित्वर की रिपोर्ट
छह महीने में छह करोड़ लोगों को  लगेगा टीका वृहद अभियान" का शुभारंभ मुख्यमंत्री ,बिहार, नीतीश कुमार के द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया।इसे जिले के स्थानीय टाउन हॉल में वेब कास्टिंग के माध्यम से दिखाया गया।हाजीपुर स्थित  टाउन हॉल में ही 9 बजे सुबह से 9 बजे रात तक जिले के सभी वयस्कों को टीका लगाये जाने वाले केंद्र के रूप में शुभारंभ जिलाधिकारी, वैशाली, उदिता सिंह द्वारा किया गया । इस कार्यक्रम में सिविल सर्जन, डीपीएम आदि उपस्थित थे।मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव में 131 केंद्रों पर टीका लगाया गया जिसमें जीविका दीदी एवं कर्मी के घर वाले,जनप्रतिनिधियों , आइसीडीएस के कर्मियों को टीकाकृत किया गया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post