आलोक प्रकाश भारती की रिपोर्ट
पूर्णिया: बड़हरा थाना क्षेत्र के धारभित्ता से सटे गुजरने वाली शेखपुरा से बथनाहा सड़क में गंगा मंदिर के सामने बीती रात्रि अपराधियो ने एक नई अपाची बाइक सहित नगद रुपया लूट लिया।पीड़ित अपनी बेटी के शादी में बाइक देने के लिए खरीदकर ला रहा था
घटना के संबंघ में बताया जाता है कि बथनाहा निवासी दिनेश मंडल की बेटी की शादी 4 जुलाई को है, जिसके लिए बाइक सहित अन्य खरीदारी कर रंजीत मंडल के साथ लौट रहा था। तभी शेखपुरा व बथनाहा सड़क में गंगा मंदिर के समीप हथियार बंद अपराधियो ने हथियार दिखाकर नई अपाची बाइक, नगद 26 हजार 800 व मोबाइल फोन लूट लिया।
वहीं ग्रामीण रंजीत मंडल ने बताया कि जब तक हमलोग समझ पाते तब तक मेरे कनपटी में थ्रीनट सटा दिया और चारों तरफ से दो तीन अपराधी घेर लिया और मोटरसाइकिल ,नगद व मोबाइल फोन लूट कर सहसौल की ओर भाग गए
बड़हरा थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अभी जाँच चल रही है। बरहाल जो हो धीरे धीरे वेहिचक इस क्षेत्र के नामचीन अपराधियों के गुर्गे फन उठाना प्रारंभ कर दिया है। बड़हरा कोठी प्रखंड क्षेत्र के प्रबुद्धजनों ने वरीय पुलिस पदाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है। ताकि समय रहते अपराधियों पर शिकांजा कसा जा सके।
Post a Comment