Top News

चाइल्ड ट्रेफिंग रोकने के लिए चौकीदारों के साथ हुई बैठक

Purnia news
पूर्णिया: के.नगर थाना में बच्चों की समस्या एंव मुसीबत में फंसे बच्चों से संबंधित जागरूकता को लेकर रविवार को चौकीदारों के साथ एक बैठक आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता केनगर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार द्वारा की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए चाईल्ड लाईन के मो शहजादा हसन ने बताया कि जागरूकता के मामले में केनगर प्रखंड अन्य प्रखंडों से पीछे है। इस वजह से इस क्षेत्र में सबसे अधिक बाल विवाह, बाल श्रम और बच्चों के शोषण का ज्यादा मामला देखने को मिलता है। इसके रोकथाम के इस थाना क्षेत्र के सभी चौकीदारों को जागरूक होने की अत्यंत आवश्यकता है। बच्चों से संबंधित किसी भी प्रकार की घटना को  लेकर चाईल्ड लाईन के टाँल फ्री नंबर 1098 पर सूचना देकर उसकी मदद कर सकते है
वहीं चाईल्ड लाईन के मिथिलेश कुमार ने बिहार सरकार द्वारा बच्चों के लिए चलाई जा रही परवरिश योजना की जानकारी देते हुए कहा कि अगर कोई बच्चा अनाथ और बेसहारा है और वह अपने नाना दादा चाचा मामा आदि के यहाँ रहकर पढ़ाई कर रहा है तो ऐसे बच्चों को अठारह वर्ष से एक हजार रूपये प्रति माह सरकार पढ़ने लिखने के लिए देगी। 
अंत में बैठक की अध्यक्षता कर रहे के.नगर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने सभी चौकीदारों को संबोंधित करते हुए कहा कि बच्चों की किसी भी समस्या की जानकारी ज्यादा से ज्यादा चाईल्ड लाईन के 1098 पर दे ताकि समय रहते हुए उस बच्चे को मदद पहुंचाया जा सके। इस मौके पर चाईल्ड लाईन के मो शहजादा हसन, मिथिलेश कुमार केनगर थाना के थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, एस आई प्रभुनाथ सिंह, सुनील कुमार, धनंजय कुमार, रणवीर पासवान, चंदन पासवान, पप्पू कुमार, रूपेश कुमार, मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे

Post a Comment

Previous Post Next Post