Top News

सामूहिक प्रयास से इंडोर स्टेडियम का कायाकल्प

Purnia news
पूर्णिया जिले का एकमात्र इंडोर स्टेडियम जो महात्मा गांधी इंडोर स्टेडियम के नाम से जाना जाता है जो पिछले 5 वर्षों से जीर्णोद्धार क़ी बाट जोह रहा था,जगह जगह छत से पानी टपकने से तीनों उडेन कोर्ट भी ख़राब हो गए थे।एक्लव्य के बच्चे भी बड़े मुश्किल से इन कोर्ट पे प्रैक्टिस कर पा रहे थे। सरकारी उदासीनता को देखते हुए यहां के मेंबरों ने खुद के खर्चे पे स्टेडियम को नया रूप देने का फैसला किया, कोरोना काल में सारे स्टेडियम जिम इत्यादि बंद पड़े हैं, मरम्मत कार्य को करने का सारे मेंबरों को ये सही समय प्रतीत हुआ स्टेडियम के मेंबर्स ने आपस में चंदा इकट्ठा कर स्टेडियम को राष्ट्रीय स्तर का चमचमाता स्टेडियम बना डाला। सुरक्षा के लिए cctv लगाया गया है जो हर मेंबर के मोबाइल से जुडा रहेगा , बेहतर रौशनी , खिलाड़ियों के सामान को रखने के लिए लॉकर का इंतज़ाम, गर्म हवा को निकलने के लिए छत में एग्जास्ट टर्बो भी लगाया गया है लॉक डाउन समाप्त होने के बाद स्टेडियम खिलाड़ियों को खेलने के लिए पूर्णतः तैयार मीलेगा। स्टेडियम को नया रूप देने का श्रेय यहाँ से जुड़े सारे मेंबर्स के खेल के प्रति जुड़ाव एवं समाज के प्रति जिम्मेवारी को जाता है जो अन्य स्टेडियम, खेल प्रेमी एवं संगठन के लिए मिशाल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post