Purnia news
पूर्णिया से अशोक कुमार की रिपोर्ट
पूर्णिया जिले के रुपौली प्रखंड अंतर्गत बिरौली बाजार मिल चौक के निकट भाजापा महामंत्री, रुपौली के निज आवास पर 7 वा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर सुबह के 7:30 बजे से 8:30 बजे तक लगभग 1 घंटे तक बड़ी संख्या कार्यकर्ताओं ने योग करके योग दिवस मनाया , जिसकी अध्यक्षता भाजपा मंडल महामंत्री रुपौली, संजय कुमार जायसवाल ने की ! जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्णिया जिला कार्यवाहक प्रमुख मुन्ना कुमार शर्मा उपस्थित हुए इस अवसर पर उन्होंने कहा कि " योग हमारे शारीरिक एवं मानसिक परेशानियों को दूर करता है तथा हमेशा सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है ! योग भगाए रोग, करें योग एवं रहें निरोग अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रुपौली भाजपा मंडल और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी कार्यकर्ता सम्मिलित हुए कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल होने वालों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाहक प्रमुख मुन्ना कुमार शर्मा, रुपौली भाजपा मंडल महामंत्री, संजय कुमार जयसवाल, महामंत्री परमेन्द्र गुप्ता, रुपौली भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष, अविनाश कुमार, महामंत्री सोनू कुमार, शैलेंद्र कुमार सुमन, बहादुर जयसवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ..!
Post a Comment