विजय प्रकाश मीणा.उप विकास आयुक्त ,वैशाली ने हाजीपुर नगर परिषद् क्षेत्र अन्तर्गत वार्ड नंबर 01 से वार्ड नंबर 10 का जल जमाव का स्थलीय निरीक्षण किया ।स्थल निरीक्षण के समय उपस्थित नगर परिषद् के कर्मी तथा पदाधिकारी एवं वार्ड पार्षद को जल- निकासी के लिए यथोचित कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया साथ ही जल के निकास विन्दु जोनल कार्यालय के समीप तीन पम्पिंग सेट से जल का निकास द्रुत गति से करने के लिए रेलवे के सम्बंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया।इस क्रम में उनके द्वारा बीएसएनएल गोलम्बर पर भी जल- निकासी कार्य का निरीक्षण किया गया ।
शहर में उप विकास आयुक्त द्वारा किया गया जल-जमाव का स्थलीय निरीक्षण
CITY HALCHAL NEWS
0
Post a Comment