Top News

प्रेमी जोड़ों को ग्रामीणों ने पकड़ कर कराई शादी

गया से आशीष कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
इमामगंज प्रखंड के कोठी थाना क्षेत्र के ग्राम देवरिया में लड़का लड़की को प्रेम करते रंगे हाथ ग्रामीणों ने पकड़ कर देवरिया शिव मंदिर में शादी करा दिया । इस संबंध में स्थानिय युवक  ने बताया के काफी दिनों से इन दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की को लड़का घर मे अकेले देख कर घर पर ही मिलने पहुंच जाया करता था तो स्थानिय ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो लड़का लड़की को एक साथ पकड़ने के फिराक में लगे थे जो रविवार को पकड़ कर विवाह करा दिया गया। लड़का मुकेश कुमार पिता विजय महतो ग्राम बिकुआ कला मैगरा थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया गया। और लड़की चांदनी कुमारी पिता शिवनाथ कुमार ग्राम देवरिया थाना कोठी बताया गया । साथ ही बताया के ग्रामीणों को देख लड़का भागने की कोशिश किया लेकिन ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post