गया से आशीष कुमार कि रिपोर्ट
डुमरिया प्रखंड के सिलडिलिया गांव की बेटी मीना कुमारी ने बिहार दरोगा की फाइनल सूची में किया सफलता हासिल। बतादें की डुमरिया की बेटी की सफलता पर उनके पिता जो पेशे से शिक्षक हैं रमेश कुमार को पूरे समाज के लोग महापुरुष का खिताब दे रहे हैं । विशेष कर डॉक्टर अमानत खन्ना , डॉक्टर कैलास प्रसाद और डॉक्टर घनश्याम प्रसाद के अतिनक्सल प्रभावित क्षेत्र जो बिल्कुल पिछड़ा क्षेत्र माना जाता है ,सुविधाहीन क्षेत्र के बावजूद शिक्षक रमेश कुमार ने बेटी को मार्गदर्शन दिया के आज उच्चा मकाम हासिल किया । इसके लिए मीना कुमारी के साथ उनके माता पिता को भी बधाई देने का सिलसिला जारी है। साथ डॉक्टर अमानत खन्ना ने बताया के मीना ने केवल अपने माँ बाप का ही नही हमलोगों की भी शान बढ़ाई है उन्हें इस सफलता पर ढेर सारी बधाई शुभकामनाएं और भविष्य में वे और बेहतर करे इसके लिए भी कामनाएं करता हूँ।
Post a Comment