Top News

इमामगंज व रानीगंज में मूसलाधार बारिश से सड़क हुआ जलमग्न, कई घरों में घुसने लगा पानी

गया से आशीष कुमार कि रिपोर्ट

जइमामगंज प्रखंड अंतर्गत स्थानीय मुख्य बाजार और रानीगंज बाजार में शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश से सड़कों पर भारी जलजमाव हो गया। भारी बारिश ने प्रशासन के जलनिकासी के दावे की पोल खोलकर रख दी है। नाला की सही उड़ाही नहीं होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। वही रानीगंज बाजार की बात करें तो नीचे बाजार की स्थिति और भी नारकीय हो गई है। कई घरों में पानी प्रवेश कर गया है। वहीं नाले का पानी सड़क पर बहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जलजमाव रहने से झील जैसा नजारा देखा जा रहा है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि इमामगंज और रानीगंज को नगर पंचायत बनने पर हमलों को यह उम्मीद जगी थी कि इमामगंज और रानीगंज को सूरत बदलेगा। कुछ दिन इसका नजारा देखा गया कि इमामगंज रानीगंज में सिर्फ खानापूर्ति के लिए कुछ स्थान पर साफ-सफाई दिखावा की तरह हुई। लेकिन सही से नाली की सफाई नहीं होने के कारण आज स्थिति यह हो गई है कि इमामगंज और रानीगंज बाजार की सड़क जलमग्न हो गया है। वही रानीगंज के मुख्य बाजार में लगातार हो रही बारिश के कारण पूरा बाजार में तलाब जैसा नजारा हो गया और कई घरों में और दुकानों में बरसात का पानी घुस गया है जिससे दुकानदारों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। लेकिन नगर पंचायत के अधिकारी द्वारा इसके प्रति कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। प्रशासन सिर्फ कान में तेल डालकर सो रहा है। उनको इस समस्या के प्रति कोई उचित पुणे व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीण ने कहा कि अगर समय रहते हैं बाजार की नाली की सफाई नहीं की गई तो आंदोलन करने के बाधक हो जाएंगे। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर कितना सजग होती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post