Top News

आपदा से निबटने के लिए थाना में लगे सायरन का डीएम ने किया मार्कडील

Araria news
अररिया:- बाढ़ आपदा से जनसमूह तक सूचना ससमय पहुंचाने तथा लोगों को सचेत एवं सजग करने लिए अररिया जिला प्रशासन द्वारा जोगबनी थाना, फारबिसगंज थाना, सिकटी थाना, पलासी थाना, कुंआरी थाना एवं अररिया थाना सहित कुल 06 स्थानों पर सायरन अधिष्ठापन किया गया है। इसी कड़ी में दिनांक 22 जून 2021 को रात्रि 8:00 बजे जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच की उपस्थिति में जोगबनी थाना परिसर में अधिष्ठापित सायरन के सुचारू रूप से कार्य करने हेतु मॉकड्रिल का संचालन किया गया है मॉकड्रिल का सफलता पूर्वक सम्पन्न किया गया है। 
पूर्व से निर्धारित मॉकड्रिल कार्यक्रम के उपरांत जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में हाई स्कूल जोगबनी परिसर स्थित सभाकक्ष में बैठक आहूत की गई। जिसमें बाढ़ आपदा के दौरान सायरन के बजने से लोगों को किस प्रकार सचेत होना है, इसकी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। ताकि बाढ़ आपदा के दौरान कम से कम जानमाल की क्षति हो बैठक में मुख्य पार्षद एवं वार्ड पार्षद, पार्षद प्रतिनिधि तथा सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस,पदाधिकारी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, एसएसबी के पदाधिकारिगण, एनडीआरएफ बल उपस्थित थे।वहीं अन्य सभी थाना में मॉकड्रिल का सफल संचालन संबंधित स्थलों पर संबंधित अंचलाधिकारी एवं थाना अध्यक्ष की मौजूदगी में सम्पन्न किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post