सीतामढ़ी: जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव लगातार तीसरे दिन भी अनेक बैठकों की व्यस्तता के वावजूद क्षेत्र भ्रमण पर निकले। गौरतलब हो कि डीएम ने अपने पदस्थापन के दिन ही कहा था कि बाढ़ आपदा से बचाव उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता में रहेगी। इसी क्रम में उन्होंने आज पुपरी अनुमंडल अंतर्गत बाजपट्टी प्रखंड के अधवारा नदी समूह के द्वारा संभावित नदी कटाव को देखते हुए रसलपुर जमींदारी बाँध पर किये जा रहे बाँध मरम्मती कार्य का औचक निरीक्षण किया।उन्होंने मरम्मति कार्य मे लगने वाली सामग्रियों का मुआयना भी किया उन्होंने अधीक्षण अभियंता को मरम्मती कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु कई आवश्यक निर्देश भी दिया। उक्त अवसर पर अधीक्षण अभियंता,बागमती प्रमंडल, निदेशक डीआरडीए मुमुक्षु कुमार चौधरी, पुपरी अनुमंडल पदाधिकारी नवीन कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद यादव, ओएसडी प्रशांत कुमार, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बाजपट्टी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी पुपरी, अंचल अधिकारी बाजपट्टी, अंचल अधिकारी पुपरी उपस्थित रहे।
डीएम ने जमींदारी बांध का किया निरीक्षण
CITY HALCHAL NEWS
0
Post a Comment