रुपौली प्रखंड में भाजपा मंडल, रुपौली द्वारा जनसंघ के संस्थापक स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 68 वा पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया ! कार्यक्रम की अध्यक्षता रुपौली भाजपा मंडल अध्यक्ष, महेश्वर प्रसाद साह ने की.! बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पुण्यतिथि के अवसर पर उनके तैल चित्र पर फूल माला चढ़ाकर, श्रद्धा सुमन एवं श्रद्धांजलि अर्पित किए..! रुपौली भाजपा मंडल के युवा , कर्मठ, एक्टिव एवम लोकप्रिय महामंत्री, संजय कुमार जयसवाल ने कहा कि " श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रखर राष्ट्रवादी, राजनीतिक, महान शिक्षाविद एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक थ इनकी पुण्यतिथि को पूरे देश में सभी भाजपा कार्यकर्ता बलिदान दिवस के रूप में भी मनाते हैं..!रुपौली भाजपा मंडल के सात शक्ति केंद्र, धोवगिद्दा रुपौली, मटेली खेमचंद, डोभा मिलिक, लक्ष्मीपुर छरापट्टी, रामपुर परिहट, सिंहपुर दियारा एवं भिखना पंचायत में श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया, जिसमें सातों केंद्र के शक्ति केंद्र प्रभारी एवं सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता सम्मिलित हुए इस अवसर पर रुपौली भाजपा मंडल महामंत्री, संजय कुमार जयसवाल, सागर शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष, अविनाश कुमार, परमानंद जयसवाल, सोनू कुमार, मनोज राम, पिंटू पासवान, ललित पंडित, छेदी ठाकुर , दीपक ठाकुर , राकेश कुमार, विनोद ऋषि एवं अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे..!
रुपौली भाजपा मंडल में जनसंघ के संस्थापक की मनाई गई पुण्यतिथि
CITY HALCHAL NEWS
0
Post a Comment