Top News

रेडलाइट एरिया में मृत युवती लव जिहाद की शिकार थी-विहिप

Purnia news
पूर्णिया जिले के अनगढ़ थाना क्षेत्र के रेडलाइट एरिया में देह ब्यपार में ढकेली गई लड़की के मौत के मामले में विश्व हिंदू परिषद ने पूर्णिया जोन के आईजी को आवेदन सौंपा है। विश्व हिंदू परिषद ने पूरे मामले को लव जिहाद और मानव तस्करी बताया है।विहिप के जिलाध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार के नेतृत्व में अनगढ़ देहव्यापार मंडी में हुई घटना से आईजी को अवगत कराया और कार्यवाई हेतु आवेदन भी सौंपा। शिष्टमंडल में जिला अध्यक्ष श्री पवन कुमार पोद्दार उपाध्यक्ष श्री ब्रजभूषण सिंह, राजेश जयसवाल शामिल थे। जिला अध्यक्ष श्री पवन कुमार पोद्दार ने कहा कि पिछले सप्ताह किशनगंज जिला के कोचाधामन थाना एवं पूर्णिया के अनगढ़ थाना क्षेत्र के सीमा पर अनगढ़ में मानव तस्करी एवं देहव्यापार का बहुत बड़ा रैकेट कार्य कर रहा है। विभिन्न जिलों से सुनियोजित साजिस के तहत लवजिहाद करके नाबालिग युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर यहाँ लाकर देहव्यापार कराया जाता है। देहव्यापार के लिए तैयार नहीं होने पर युवतियों के साथ मारपीट एवं कई तरह के अत्याचार किया जाता है
उन्होंने कहा कि अनगढ़ देहव्यापार मंडी में न सिर्फ देहव्यापार होता है बल्कि मानव तस्करी के तहत युवतियों का खरीद बिक्री भी किया जाता है, जिसमे बहुत बड़ा रैकेट कार्य कर रहा है। इसके अलावे नशीले पदार्थों का तस्करी, मानव तस्करी भी किया जाता है। संगठन के ब्रजभूषण सिंह ने कहा कि इस मामले में पूर्णिया और किशनगंज पुलिस मुक दर्शक की भूमिका में है। मृतक युवती को मधुबनी जिला से लवजिहाद करके यहाँ लाकर बेच दिया गया जहाँ जबरन देहव्यापार कराया जाता था। नहीं मानने पर तरह तरह की यातना दी जाती थी। तंग आकर युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर के बाद कोचाधामन थाना पुलिस ने किशनगंज में शव का पोस्ट मार्टम कराकर पुनः अनगढ़ उसी देह व्यपारी एवं मानव तस्कर को पति मानकर उसके घर पर लाश रखकर चली गई उन्होंने कहा कि देह व्यपारी लड़की का हिन्दू होने के कारण उसका अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। अन्त में स्थानीय लोगों ने किशनगंज ले जाकर युवती का दाह संस्कार हिन्दू रीति रिवाज से किया। राजेश जयसवाल ने कहा कि पुलिस ने किसी के उपर मुकदमा दर्ज नही किया। अनगढ़ मानव तस्करी एवं देहव्यापार, नशा व्यापार का अड्डा बन चुका है! पुलिस आंख मुदे रहती है! शिष्टमंडल ने आवेदन पत्र देकर जांच करने एवं देहव्यापार मंडी को बंद करने, मानव तस्करी रोकने , लव जिहाद रोकने, मरने के लिए मजबूर करने वाले पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग आई जी से किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post