पूर्णिया: के.हाट थाना क्षेत्र के प्रभात कॉलोनी में ससुराल आकर पिस्टल दिखाकर पत्नी को डराने पति को महंगा पड़ा। पुलिस को सूचना देकर पत्नी ने पति को जेल भेजवा दिया।
सदर थाना क्षेत्र के खैरूगंज निवासी दिनेश साह की शादी प्रभात कॉलोनी निवासी रामप्रवेश दास की बेटी के साथ 15 वर्ष पूर्व हुई थी। 10 दिन पूर्व किसी बात पर पति पत्नी में झगड़ा हुआ और पत्नी घर छोड़कर अपने पिता के यहाँ प्रभात कॉलोनी आ गई दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि पति 10 दिन बाद हाथ मे पिस्टल लेकर अपने ससुराल आ गया और पत्नी से झगड़ा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद पिस्टल निकालकर जान से मारने की धमकी देने लगा। झगड़ा का बीच बचाव करने पर साला और ससुर पर भी आरोपी ने पिस्टल तान दिया। वहीं हल्ला सुन आसपास के लोग भी घटनास्थल पर जुटने लगे। जो भी लोग आता उसे आगे न बढ़ने की धमकी देता था अन्यथा गोली मार देगा किसी तरह लोगो ने युवक को काबू में किया। जब पिस्टल को चेक किया तो उसमें कोई गोली नहीं था। खाली पिस्टल से ही वह आधे घंटे से सभी को डरा रहा था। जिसके बाद ससुराल वालों ने दामाद को रस्सी से बांध दिया और के.हाट थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस की गस्ती गाड़ी आकर दामाद को गिरफ्तार कर थाना लेते गई। सुबह ससुर के आवेदन पर दामाद पर मामला दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया गया
Post a Comment