कुरसेला से मणिकांत रमन की रिपोर्ट
कुरसेला (कटिहार)। थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर दो अलग अलग सड़क दुघर्टना में एक युवक की मौत हो गयी। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुये कटिहार रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हादसे में मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पहली घटना समेली बिषहरी स्थान के समीप घटित हुयी। जिसमें अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार समेली निवासी विपीन कुमार (24) की मौत हो गयी मृतक कुरसेला से बाइक लेकर घर लौट रहा था। दूसरी घटना में गुरुवार की दोपहर कोसी पुल के समीप पिकअप और ट्रैक्टर की आमने सामने टक्कर में पीकअप सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि खेरिया हाट से मवेशी बेचकर आधा दर्जन मवेशी व्यापारी पीकअप पर सवार होकर रंगरा थाना क्षेत्र के सधुवा गांव लौट रहे थे। इसी क्रम में कोसी पुल और सिमडगाछ के बीच सामने से आ रही मक्का लोड ट्रैक्टर से पीकअप टकरा गयी जिसमें सधुवा निवासी 25 वर्षीय मो० सद्दाम गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिये पीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉ उज्जवल ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को बेहतर इलाज के लिये कटिहार भेज दिया। पुलिस दोनों वाहनों को जप्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी थी। इधर, युवक की मौत से परिजनों में मातम छाया गया है।
Post a Comment