गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट
इमामगंज थाना क्षेत्र के रानीगंज रोड में डॉक्टर दिग विजय की क्लीनिक के सामने रिटायर्ड शिक्षक श्याम नारायण प्रसाद के घर में अज्ञात चोरों ने उड़ाई लाखों की संपत्ति । पीड़ित शिक्षक ने बताया के करीब शनिवार को ताला बंद के अपने पैतृक आवास नंदई डुमरिया गए थे। इसी क्रम में मेरे आवास इमामगंज में चोरी हो गई जिसकी जानकारी आसपास के लोगों ने मुझे दिया तो मैं मंगलवार की सुबह पहुंचे तो देखा कि सभी गेट का ताला टूटा है और समान बिखरा पड़ा है। जब सभी सामान की जांच किया तो पाया के मेरी सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, जेवरात और लैपटॉप नहीं है लगभग 2 लाख की चोरी हुई है। उन्हों ने बताया के लैपटॉप लगभग 1 लाख का है जो मेरे बेटे का है वे इटली में कोरोना रिसर्च कार्य कर रहे हैं । साथ ही उन्हों ने बताया के इसकी सूचना स्थानिय थाना को दिया हूँ । और अब आवेदन भी देने जा रहा हूँ।
Post a Comment