गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट
इमामगंज। प्रखंड अंतर्गत इमामगंज-डुमरिया मोड़ पर स्थित नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा के तीसरे दिन मंगलवार को हवन का आयोजन किया गया। हवन कार्यक्रम में मुहल्ले व आसपास से काफी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे। प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर तीन दिनों तक वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बजरंगबली की अराधना की गई। इसके बाद बजरंगबली मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के खोल दिए गए। श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ मंदिर मे स्थापित प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर रहे थे महावीर मंदिर में श्री हनुमान की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा के लिए आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान मंगलवार को धूमधाम से संपन्न हो गया। धार्मिक अनुष्ठान आचार्य श्याम किशोर पाठक के अगुवाई में संपन्न हुआ। प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर में भगवान की प्रतिमा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न होने के बाद सोमवार और मंगलवार को संध्या में जागरण का आयोजन किया गया था। वहीं मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की समापन पर मंदिर समिति की ओर से भव्य भंडारा का भी आयोजन किया गया था जिसमें ब्राह्मणों एवं सैंकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे लोगों को इस भंडारा में भोजन कराया गया। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष बबलू सिंह, छोटू सिंह, भाजपा के सामाजिक कार्यकर्ता सह मगध ट्रेडर्स के प्रोपराइटर अवधेश प्रसाद, डॉक्टर सत्येंद्र कुमार दांगी, कौशलेंद्र कुमार, सुभाष गुप्ता, ब्रह्मदेव कुमार, वकील प्रसाद, राजेंद्र सिंह, अखिलेश ठाकुर, हरेंद्र कुमार, रामू गुप्ता, अखिलेश कुमार दांगी सहित अन्य सैकड़ों लोग मौजूद थे।
Post a Comment