Top News

राहुल गांधी जी को नवाब खान ने टिविट कर जन्म दिन की दिया बधाई

गया से आशीष कुमार कि रिपोर्ट

गया में कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी आज 51 साल के हो गए हैं। शनिवार, यानी 19 जून यानी आज राहुल गांधी का जन्मदिन है। इस मौके पर उन्होनें पहले ही सभी नेता-कार्यकर्ताओं से अपील की थी कि जन्मदिन के मौके पर किसी भी तरह के समारोह का आयोजन ना हो, मिठाइयां बांटने से बेहतर होगा कि जरूरतमंदों के बीच जाकर उनकी मदद करें। उन्होनें आज का दिन ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाने और कोरोना काल में जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की थी।
वहीं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे मोहम्मद निशात अली के पुत्र और पूर्व विधायक, कैबिनेट सह चेयरमैन कैप्टन मोहम्मद शाहजहां साहब के पोता शौकत निशात उर्फ नवाब अली ( ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस वर्कर्स कमेटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस महासचिव, गुरुआ विधानसभा) ने कहा राहुल गांधी जी नफ़रतों के बीच मोहब्बत की बात करते है, भय के बीच निडर होने की बात, तार-तार होती राजनीतिक शुचिता के बीच मूल्यों की बात करते है।
आसान नहीं होता विपरीत धाराओं के बीच खड़े होकर उनका रुख मोड़ना लेकिन समझौतों से ऊपर की यही राजनीति राहुल गांधी जी करते है, राहुल गांधी देश के दूरदृष्टी नेता है जो हमेशा भारत वासियों के लिए चिंतित रहते है।

इस कोरोना महामारी को देखते हुए राहुल गांधी जी की अपील का मान रखते हुए बिहार के गया जिले में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी, ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस वर्कर्स कमेटी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवा दल ने पूरी सादगी के साथ जरूरतमंदों के बीच कोविड किट, मास्क का वितरण कर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया।

कार्यक्रम में गया जिला अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, पूर्व विधायक अवधेश कुमार सिंह, ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस वर्कर्स कमेटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस महासचिव शौकत निशात उर्फ नवाब अली, डेप्युटी मेयर मोहन श्रीवस्तव, प्रदीप शर्मा, धर्मेन्द्र कुमार निराला, रंजीत सिंह, रमाश्रे सिंह, मोहम्मद अजहरुद्दीन, समाज सेवी टीपू खान, राजेश श्रीवास्तव, बबलू शर्मा, कमलेश सिंह, पंकज पासवान, शिवनाथ प्रसाद इत्यादि मौजूद थे, नेताओ एवं कार्यकर्ताओं ने कोरोनावायरस महामारी से बचाव वाले सामग्रियों का वितरण किया ।
इस मौके पर नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी देश के एकमात्र नेता हैं, जो मोदी सरकार के गलत नीतियों को उजागर कर रहे है और उसका जमकर विरोध भी, जनता की हित की लड़ाई लड़ रहे है। राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा द्वारा हमेशा कुछ ना कुछ अभद्र टिप्पणी की जाती है और उनका लगातार विरोध भी, लेकिन राहुल गांधी सच्चे और अच्छे इंसान है इसलिए ‘सत्य को परेशान किया जा सकता है पर पराजित नहीं’  राहुल गांधी आने वाले दिनों में निश्चित रूप से भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post