पूर्णिया छात्र जदयू उत्तर बिहार के प्रदेश अध्यक्ष शादाब आलम ने छात्र जदयू के जिला अध्यक्षों की सूची जारी की जिसमे पूर्णियां जिला से क्रांतिकारी छात्र नेता राजू कुमार मण्डल को पुनः जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
जानकारी देते हुए पूर्व विश्वविद्यालय अध्यक्ष माणिक आलम ने कहा कि राजू मंडल छात्र छात्राओं की समस्याओं को लेकर निरंतर लड़ाई लड़ते रहते हैं एक अच्छे अनुभवी कर्मठ लग्नसिल छात्र नेता के रूप में जाने जाते हैं पार्टी के प्रति उनके समर्पण और पूर्व में इनके द्वारा किये गए कार्यों के देखते हुए ही छात्र जदयू के प्रदेश अध्यक्ष शादाब आलम ने राजू मण्डल को तीसरी बार जिलाध्यक्ष की कमान सौपी है माणिक आलम ने राजू मंडल को जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए कहा कि आशा ही नई पूर्ण विश्वास है कि राजू मण्डल अपने नेतृत्व क्षमता से पूर्व की अपेक्षा कई गुना ज्यादा संगठन और पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे वही माणिक आलम ने कहा कि पूर्णियां प्रमण्डल क्षेत्र के अररिया से मो० जुनैद कटिहार से मयंक कुमार गुप्ता और किशनगंज से इंतसार आलम को जिला अध्यक्ष की कमान सौपी गयी है सभी साथी क्रांतिकारी छात्र नेता के रूप में जाने जाते हैं
माणिक आलम ने कहा कि चारों जिलों में मजबूती साथी को जिम्मेदारी दी गयी है निश्चित रूप से पूर्णियां प्रमण्डल में छात्र जदयू को मजबूती प्रदान करते हुए ये लोग नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम करेंगे।माणिक आलम ने छात्र जदयू के तमाम नवमनोनित जिलाध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है।वही राजू मंडल ने तीसरी बार अपने मनोनयन पर छात्र जदयू के प्रदेश अध्यक्ष शादाब आलम,मोहित प्रकाश प्रभारी राधेश्याम जी पूर्णियां सांसद संतोष कुशवाहा मंत्री श्रीमती लेशी सिंह जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि मेरे ऊपर तीसरी बार जो विस्वास जताया गया है मैं अपने जिम्मेदारी का पूरी निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम करूंगा।
नवमनोनित जिला अध्यक्ष को बधाई देने वालों में विश्वविद्यालय अध्यक्ष धीरज झा,छात्र नेता मो० कैफ़ी, पिन्टू मेहता,निसार आलम,अंकित सूरी,अंकित झा,आशीष आंनद,पूजा सिंह,मुकेश यादव,अमन श्रीवास्तव, अन्नू झा,ब्रजेश कुमार,राज दीपक,आकाश शर्मा,देव ठाकुर,सुमित सैम,नूर असरफ,निर्मल आदि छात्र जदयू के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हैं।
Post a Comment