Araria news
भरगामा से संजीव कुमार की रिपोर्ट
अररिया: संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए रविवार को एनडीआरएफ की टीम अंचल कार्यालय पहुंच उपलब्ध मोटर बोट का जायजा लिया। मोटर बोट की तकनीकी समस्या को दूर करने का प्रयास एनडीआरएफ की टीम के द्वारा किया गया। घंटों प्रयास के बावजूद मोटर बोट स्टार्ट नहीं हो पाया। एनडीआरएफ की टीम ने मोटर बोट के तकनीकी खामी को लेकर अंचल अधिकारी व जिला आपदा पदाधिकारी को प्रतिवेदन जमा करेगा
जानकारी अनुसार राज्य सरकार ने संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए अंचल में उपलब्ध मोटर बोट को चालू करने के लिए एनडीआरएफ की टीम को दायित्व दिया है। निर्देश के आलोक में एनडीआरएफ की टीम अंचल कार्यालय में उपलब्ध मोटर बोट का घंटों निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद मोटर बोट को स्टार्ट करने का घंटो प्रयास किया। एनडीआरएफ टीम के सदस्य ने बताया कि मोटर बोट में तकनीकी गड़बड़ी होने के कारण स्टार्ट नहीं हो पा रहा है मोटर बोट को वर्कशॉप में भेजा जाएगा। वर्कशॉप में भेजने के लिए अंचल अधिकारी व जिला स्तरीय पदाधिकारी को प्रतिवेदित किया जाएगा।
एनडीआरएफ टीम में रामबली सिंह यादव सहित अन्य कर्मी ने मोटर बोट में तकनीकी गड़बड़ी को दूर करने के लिए घंटों प्रयास किया। लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। मौके पर अंचल अधिकारी संजय कुमार प्रभारी सीआई विकास कुमार अंचल नाजिर शमशाद आलम सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।
Post a Comment