पूर्णिया: प्राइवेट शिक्षकों की माँग को देश के सविंधान पटल पर रख कर उनकी समस्याओं को निदान करवाना एकमात्र मेरा लक्ष्य है। इनके हक हकूक के खातिर हमें जो भी करना पड़ेगा, उसमें पीछे नहीं हटेंगे।उपरोक्त बातें गूगल मीट पर आयोजित भारतीय प्राइवेट शिक्षक एशोसिएशन(इप्टा) के ऑनलाइन मीटिंग में रविवार को बतौर मुख्य अतिथि कॉर्पोरेट जगत के मशहूर शख्स राजन मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा है
मीटिंग का संचालन संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रंजीत श्रीवास्तव ने किया। सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर परमानंद मोदी व राष्ट्रीय महासचिव मनोरंजन गोस्वामी ने कहा कि लोकसभा विधान सभा में जनता के निर्वाचित प्रतिनिधियों द्वारा प्राइवेट शिक्षकों के विभिन समस्याओं के प्रति ध्यान आकृष्ट कराने की पूरी कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन को सहयोग करने हेतु कई प्रतिनिधियों ने सहयोग करने का भरोसा दिलाया है
सभा को इन्द्र मोहन दास, दिग्विजय भारत, बरखा रानी, अमित मिश्रा, नीना शर्मा मीरा वर्मा हरप्रीत कौर, विनोद बासु अब्दुल खान ,सीता देवी ,संजीवन सिंह, आर बी निराला सहित दर्जनों अधिकारियों ने संबोधित कर अपने अपने विचार रखे।
धन्यवाद ज्ञापन सरायकेला जिला के मुख्य संरक्षक विनोद बासु जी ने किया।
Post a Comment