Top News

ब्रेन हेमरेज होने से अधिवक्ता का निधन

Purnia news
पूर्णिया: अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ सदस्य नित्यानंद शाह का निधन आज सवेरे 4:00 बजे अचानक  पलंग से गिर जाने तथा ब्रेन हेमरेज हो जाने के कारण हो गई। वे 75 वर्ष के थे। वे काफी लंबे समय तक अपर लोक अभियोजक के रूप में कार्यरत रहे थे। वे श्रीराम जानकी गोकुल सिंह ठाकुर बारी दुर्गा पूजा समिति के संस्थापक सदस्य थे। अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्य महासभा से जुड़े हुए थे तथा कुलदेवता बाबा गणिनाथ महाराज के उपासक थे
उनके निधन का समाचार सुनते बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एवं उनके बचपन के मित्र विभाकर सिंह, अरुण कुमार साह, सचिव अजय नंदन मिश्र उनके कनीय कुमार फनी लाल यादव, अजय कुमार सिंह, शंभू आनंद, मुकुंद चंद्र दास, राहुल देवराज राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, शिवपूजन साह, चंद्रशेखर वर्मा उदय प्रसाद गुप्ता, अंजनी साह मनोहर लाल, अधिवक्ता विचार मंच के अध्यक्ष दिलीप कुमार दीपक सामाजिक संस्था एनर्जेटिक फाउंडेशन के अध्यक्ष रोहित यादव पूर्व वार्ड आयुक्त पवन राय अनिल चौधरी जितेंद्र गुप्ता चंद्रशेखर गुप्ता आदि ने उनका अंतिम दर्शन किया। वे अपने पीछे 1 पुत्र एवं तीन पुत्री अनेकों नाती पोता छोड़ गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post