Top News

2 बाइक की टक्कर में दिव्यांग चालक की मौत

Katihar news
कुरसेला (कटिहार)। थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर शनिवार की दोपहर गिट्टी प्लांट के समीप तेज रफ्तार पीकअप ने चारपहिया (दिव्यांग के लिये बना बाइक) बाइक सवार दो लोगों को ठोकर मार दिया। जिसमें दिव्यांग चालक की मौत हो गयी। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक मो० हदीश (35) पिता अलीजान कुरसेला बस्ती का रहने वाला था। मिली जानकारी के अनुसार कुरसेला बस्ती निवासी दिव्यांग मो० हदीश एक अन्य युवक मो० मत्तो (16) के साथ चारपहिया बाइक से मुर्गा लाने के लिये समेली जा रहा था इसी क्रम में गिट्टीप्लांट के समीप तेज रफ्तार पीकअप चारपहिया बाइक को ठोकर मारते हुये अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्डे में चली गयी। इस घटना में दिव्यांग सहित युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से पीएचसी कुरसेला लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुये बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया गया। कटिहार पहुंचने के पुर्व ही हदीश ने एम्वुलेंस में दम तोड़ दिया। मृतक दिव्यांग हदीश मुर्गा बेचकर अपने बाल बच्चों की परवरिश करता था। मृतक मजदूरी पर लाउडिसपिकर से प्रचार का भी काम करता था। हदीश अपने पीछे पत्नी और दो बेटी एवं एक बेटा छोड़ गया है। इनकी असामयिक मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं हादसे के बाद पीकअप का चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों वाहनों को जप्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post