Top News

कसबा एवं जलालगढ़ थाना पुलिस ने सूमो और बाइक से शराब किया जब्त

Purnia news
शराब तस्करों के विरुद्ध पूर्णिया पुलिस क़ा अभियान जारी है।
कसबा एवं जलालगढ़ थाना पुलिस ने छापेमारी कर कुल-235.860 लीटर शराब जप्त किया है। 
 जलालगढ़ थाना पुलिस को दिवा गस्ती के क्रम में गुप्त सुचना के आधार पर ग्राम गंगेली स्थित पक्की सड़क पर अवैध विदेशी शराब ले जाते एक मोटरसाइकिल चालक को रुकने का इशारा किया। पुलिस बल को देखकर मोटरसाइकिल सवार गाड़ी खड़ी कर भागने में सफल रहा पुलिस बल के द्वारा मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में उक्त मोटरसाइकिल से विदेशी शराब की कुल मात्रा -24.300 लीटर जप्त किया गया है।
वहीं कसबा थाना अंतर्गत रात्रि गस्ती के क्रम में मदारघाट से लौटने के क्रम में चांदनी चौक के पास एक वाहन टाटा सुमो गोल्ड पुलिस गाड़ी को देखकर वाहन चालक गाड़ी को वहीं छोड़कर फरार हो गया तत्पश्चात गश्ती दल के द्वारा संदिग्ध अवस्था में गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर तलाशी ली गई। 
तलाशी के क्रम में उक्त वाहन से अवैध विदेशी शराब की कुल मात्रा-211.560 लीटर बरामद किया गया। वही अंधेरे का फायदा उठाकर चालक भागने में सफल रहा।
प्रतिबंधित शराब एवं तथा उक्त दोनों वाहनों को विधिवत जप्त कर लिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post