Top News

ब्रेन हेमरेज से एसएसबी जवान की मौत, कैंप में बिगड़ी थी अचानक तबीयत


दिघलबैंक। ब्रेन हेमरेज होने से एसएसबी के एक जवान की मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर दिघलबैंक थाना क्षेत्र के कजला स्थित एसएसबी कैंप की है, जहां तैनात जवान की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसके नाक से खून बहता देख साथी जवानों के बीच हड़कंप मच गया।

मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जवान को तत्काल इलाज के लिए टप्पू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान राजस्थान के सीकर जिले के धानी वेरवा ग्वाली, सिरोही नीमका निवासी 34 वर्षीय विक्रम सिंह, पिता सुभाष चन्द्रा के रूप में हुई है।

घटना की सूचना पर दिघलबैंक पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। शुक्रवार रात पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव एसएसबी अधिकारियों को सौंप दिया गया। जवान के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक निवास राजस्थान भेजने की तैयारी की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post