Top News

पत्रकार रमन कुमार की माता कल्याणी देवी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर


मुरलीगंज थाना क्षेत्र के गंगापुर वार्ड संख्या-9 निवासी एवं पत्रकार रमन कुमार की माता कल्याणी देवी (60) का शुक्रवार की संध्या निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। उनका इलाज पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में चल रहा था, जहां शुक्रवार शाम करीब छह बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार सहित क्षेत्र के पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। कल्याणी देवी के निधन पर लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

परिजनों एवं शुभचिंतकों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post