लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ गुरुवार की सुबह उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ श्रद्धा, भक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। अहले सुबह से ही कोढ़ा क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
व्रतियों ने नदी, तालाब और विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली की कामना की। अर्घ्य अर्पित करने के बाद व्रतियों ने 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण किया।
इस दौरान सभी छठ घाटों पर भक्तिमय माहौल बना रहा। छठ गीतों और सूर्य उपासना के बीच श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को महापर्व की शुभकामनाएं दीं। इसी के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का श्रद्धापूर्वक समापन हो गया।
Post a Comment