Top News

शिशिया काली मंदिर मेले में विधायक पुत्र गौरव पासवान सम्मानित, शाल भेंट कर किया गया अभिनंदन


कोढ़ा प्रखंड के शिशिया काली मंदिर प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय मेले के दौरान शिष्य नाटक कला परिषद की ओर से विधायक पुत्र गौरव पासवान को शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्यों एवं स्थानीय गणमान्य लोगों ने उनका अभिनंदन किया।

मौके पर मनोज सिंह, अखिलेश सिंह, अरुण ठाकुर (सरपंच), मुखिया अभिनंदन सिंह, मेला अध्यक्ष, रविंद्र सिंह (कोषाध्यक्ष), पंचायत सचिव प्रमोद जायसवाल सहित पुलिस पदाधिकारी एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सम्मान समारोह के दौरान गौरव पासवान ने आयोजन समिति एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। ऐसे आयोजनों को बढ़ावा देने के लिए सभी लोगों को मिलकर प्रयास करना चाहिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post