Top News

धुंध के बीच सूर्य दर्शन का इंतजार, अर्घ्य के साथ छठ संपन्न

पौआखाली। चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न हो गया। सुबह घने धुंध के कारण व्रतियों को सूर्य दर्शन के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। पौआखाली के पबना आदर्श छठ घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। नगर पंचायत की ओर से टेंट, रोशनी, चेंजिंग रूम और सीसीटीवी की व्यवस्था की गई थी। घाट पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी सहभागिता निभाकर आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की। थानाध्यक्ष शंख राज कर्ण ने विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया।

वहीं, टेढ़ागाछ प्रखंड में भी विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धा और उत्साह के साथ पर्व मनाया गया। प्रशासन की ओर से दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई थी। बीडीओ अजय कुमार ने बताया कि आम लोगों के सहयोग और प्रशासनिक सतर्कता से छठ महापर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post