Top News

फुटबॉल टूर्नामेंट में बिसनपुर की टीम बनी चैंपियन, 15 हजार का मिला पुरस्कार

बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर टेढ़ागाछ हाई स्कूल मैदान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में बिसनपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को आयोजन समिति की ओर से 15 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। वहीं, पिलटोला दिघलबैंक की टीम उपविजेता रही, जिसे 10 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया।

मौके पर जिला पार्षद प्रतिनिधि अकमल शमसी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्र की छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। साथ ही युवाओं में खेल के प्रति रुचि और आपसी भाईचारे की भावना मजबूत होती है। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में मनोज मुर्मू, सामन टुडू, विलय टुडू, निर्मल मुर्मू और बबलू हेम्ब्रम की अहम भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post