कटिहार,सिटी हलचल न्यूज
आबादपुर थाना पुलिस ने नशे के कारोबार और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से 52.55 ग्राम स्मैक, दो देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक एंड्रॉयड मोबाइल, 3,500 रुपये नकद और एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
आबादपुर थानाध्यक्ष शादाब आलम ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पश्चिम बंगाल की ओर से स्मैक लेकर बाजितपुर की तरफ जाने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने चापाखोर-बाजितपुर पक्की सड़क पर कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से स्मैक, हथियार, कारतूस, मोबाइल, नकदी और मोटरसाइकिल बरामद हुई।गिरफ्तार आरोपी की पहचान सजीमूल हक उर्फ चैतु, पिता तमसुद्दीन, निवासी बाजितपुर, थाना आबादपुर, जिला कटिहार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष के अनुसार, आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का पूर्व में पूर्णिया और पश्चिम बंगाल में भी आपराधिक इतिहास रहा है।पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में नशे के कारोबार और अवैध हथियारों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Post a Comment