Top News

रुपौली थाना में गूंजा पीएम मोदी का संबोधन, पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

रुपौली / बालमुकुन्द यादव।

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को रुपौली थाना परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों के अलावा पुलिस एकेडमी के प्रशिक्षु जवानों तथा स्थानीय ग्रामीणों ने भी भाग लिया और प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।

थानाध्यक्ष अभय रंजन ने बताया कि राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण आयोजित किया गया था। इसमें थाना के पुलिसकर्मियों के साथ पुलिस एकेडमी के प्रशिक्षुओं और ग्रामीणों ने भी सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया गया। साथ ही देश की एकता और अखंडता बनाए रखने, आपसी सौहार्द को मजबूत करने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संदेश दिया गया।

इस आयोजन के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और देश के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post