Top News

अनंत सिंह JDU से छह साल के लिए निष्कासित, पत्नी नीलम देवी भी पार्टी से बाहर


बिहार विधान परिषद चुनाव में बागी तेवर अपनाने वाले मोकामा विधायक अनंत सिंह को जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। उनकी पत्नी एवं पूर्व विधायक नीलम देवी को भी पार्टी से बाहर कर दिया गया है। जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने शनिवार को निष्कासन का आदेश जारी किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि अनंत सिंह लगातार पार्टी के निर्देशों की अवहेलना कर रहे थे। उन पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने और विधान परिषद चुनाव में जेडीयू प्रत्याशी के विरोध में काम करने का भी आरोप लगाया गया है। पार्टी ने अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता समाप्त करने की अनुशंसा करते हुए विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार को पत्र लिखा है। हालांकि, उनकी विधायकी पर अंतिम फैसला विधानसभा के नियमानुसार लिया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post