Top News

दिनापट्टी में भक्ति जागरण पर झूमे श्रद्धालु, मेले में उमड़ी भीड़

 

मुरलीगंज/ मिथिलेश कुमार 

मधेपुरा : मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र के दिनापट्टी मीरागढ़ मेलवारा टोला स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय दुर्गा पूजा मेले के दौरान भक्ति जागरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भक्ति गीतों की प्रस्तुति से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा और देर रात तक श्रद्धालु झूमते रहे।सोमवार की रात आयोजित भक्ति जागरण कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व प्रमुख देवकिशोर यादव, सचिन राजबल्लभ यादव, कोषाध्यक्ष अनिल यादव, मिथिलेश यादव, रमन यादव एवं विपिन यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया


इस अवसर पर पूर्व प्रमुख देव किशोर यादव ने कहा कि धार्मिक मेले और सांस्कृतिक आयोजन आपसी सौहार्द एवं सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से लोगों में आपसी भाईचारे की भावना बढ़ती है।मेले में लगी विभिन्न दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। बुधवार को मां दुर्गा के अंतिम दर्शन, पूजा-अर्चना एवं खोइछा भरने के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। वहीं, विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला स्थल पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई थी। स्थानीय लोगों के सहयोग और प्रशासनिक सतर्कता के बीच मेला शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में बुधवार की रात प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post