राष्ट्रीय एकता दिवस पर शनिवार को अर्राबाड़ी थाना परिसर में थानाध्यक्ष कनक लता के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाम 5:30 बजे एलसीडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन और राष्ट्रीय एकता परेड का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
कार्यक्रम में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रगान के दौरान थानाध्यक्ष सहित उपस्थित लोग सम्मान में खड़े हुए। इसके बाद सभी ने राष्ट्रीय एकता की शपथ लेकर देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प लिया।
थानाध्यक्ष कनक लता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इसका उद्देश्य लोगों तक राष्ट्रीय एकता और आपसी भाईचारे का संदेश पहुंचाना है।
इस अवसर पर रायपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि धीरज कुमार दास, पूर्व मुखिया शब्बीर अहमद, सरपंच शफकत हुसैन, पंचायत समिति सदस्य मो. हेलाल, मंजर आलम, पैक्स अध्यक्ष मो. जफीर, राजा अमीन, जुनेद आलम, तनवीर आलम और मनोहर कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Post a Comment