जानकारी के अनुसार, खाना बनाने के दौरान अचानक आग लगी और देखते ही देखते आसपास के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर जुटे और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण स्थिति बेकाबू हो गई।
सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक छह परिवारों के घर पूरी तरह जल चुके थे।
अगलगी में गुजार मंडल, अवधेश मंडल, साजन मंडल, पंचलाल मंडल, माखन मंडल और पवन मंडल के घर जलकर राख हो गए। अचानक हुई इस घटना से पीड़ित परिवारों के सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर संकट खड़ा हो गया है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को तत्काल सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। नुकसान का वास्तविक आकलन प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
Post a Comment