बरारी थाना क्षेत्र में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई 23 अक्टूबर की रात गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
गिरफ्तार युवक की पहचान बरारी थाना क्षेत्र के गांधीग्राम वार्ड संख्या 11 निवासी ललित कुमार उर्फ कुंडों (19 वर्ष), पिता स्वर्गीय उपेंद्र मंडल के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस और एसटीएफ को चोरी की मोटरसाइकिल के संबंध में सूचना मिली थी। इसके आधार पर कार्रवाई करते हुए युवक को बाइक के साथ पकड़ लिया गया। पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Post a Comment