Top News

शिक्षिकाओं के स्थानांतरण और मध्याह्न भोजन में अनियमितता की जांच की मांग


कुरसेला प्रखंड के दक्षिणी मुरादपुर पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पत्थर टोला में दो शिक्षिकाओं के स्थानांतरण और मध्याह्न भोजन योजना के नियमित संचालन को लेकर बीस सूत्री अध्यक्ष मिथुन कुमार चौधरी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को लिखित आवेदन दिया है। उन्होंने दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।

आवेदन में बताया गया है कि इन मामलों को लेकर पूर्व में भी संबंधित पदाधिकारियों को आवेदन दिया गया था, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने की बात कही गई है। बीस सूत्री अध्यक्ष ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से विद्यालय की वास्तविक स्थिति की जांच कराने का आग्रह किया है।

उन्होंने कहा कि मध्याह्न भोजन योजना का नियमित संचालन छात्र-छात्राओं के हित से जुड़ा है। इसके संचालन में किसी प्रकार की अनियमितता या बाधा होने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही शिक्षिकाओं के स्थानांतरण से संबंधित मामले की भी नियमानुसार जांच कर निर्णय लेने की मांग की गई है।

बीस सूत्री अध्यक्ष ने कहा कि विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने और विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ नियमित रूप से उपलब्ध कराने के लिए मामले में शीघ्र कार्रवाई जरूरी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post