कोढ़ा स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में इस वर्ष भी शारदीय दुर्गा पूजा धूमधाम, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। पूजा को भव्य एवं सफल बनाने के लिए मंदिर समिति के सदस्य तैयारियों में जुट गए हैं। इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा, मंदिर की बेहतर व्यवस्था और शांतिपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
मंदिर समिति की ओर से मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को हरसंभव सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। समिति के सदस्यों ने कहा कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए सभी सदस्य आपसी सहयोग, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभाएंगे।
समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में सार्वजनिक दुर्गा मंदिर पहुंचकर मां दुर्गा का दर्शन करने और पूजा-अर्चना में शामिल होने की अपील की है। साथ ही इस पावन पर्व को श्रद्धा, शांति और आपसी भाईचारे के साथ मनाने का आह्वान किया है।
मंदिर समिति के अध्यक्ष के रूप में सौदागर मेहता एवं रमेश मेहता का नाम दिया गया है। वहीं, पूजा की व्यवस्था में समाजसेवी पप्पू मेहता के साथ स्वयंसेवक आशीष शर्मा, राहुल मेहता, प्रिंस ठाकुर, अविनाश कुमार, आदित्य कुमार, करण कुमार, आशीष कुमार, विजय कुमार, मासूम कुमार, बादल कुमार, सुनील कुमार, विमल पासवान, साहिल कुमार एवं बादल शर्मा सहयोग करेंगे।
Post a Comment