Top News

बैसा सीएचसी में चार सीएचओ को दी गई विदाई, आठ नए जीएनएम का स्वागत

बैसा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बैसा में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित चार सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों (सीएचओ) को भावभीनी विदाई दी गई। वहीं, स्वास्थ्य केंद्र में योगदान देने वाले आठ नए जीएनएम का स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रफी जुबैर ने की।

समारोह में सीएचओ हर्षवर्धन कुमार, श्वेता कुमारी, श्याम सुंदर वैष्णव एवं निकेत राज को सम्मानित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति उनके योगदान की सराहना की गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने उनके साथ कार्य करने के अनुभव साझा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वहीं, नए जीएनएम का स्वागत करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रफी जुबैर ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा में टीम भावना, समर्पण और जिम्मेदारी का विशेष महत्व है। सभी स्वास्थ्य कर्मियों के आपसी सहयोग से ही मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। उन्होंने नए कर्मियों से पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की।

कार्यक्रम में बीएचएम सुरेंद्र कुमार मंडल, बीएएम राहुल कुमार वर्मा, एफआरयू अकाउंटेंट रंजन कुमार सिंह सहित सीएचसी के सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। समारोह सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post