Top News

मछलीपट्टी में जुआ खेलते 6 गिरफ्तार, 53 हजार नकद बरामद


भवानीपुर। भवानीपुर थाना क्षेत्र के मछलीपट्टी में पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 53,240 रुपए नकद, छह एंड्रॉयड मोबाइल और एक ताश की गड्डी बरामद की है।
पुलिस का दावा: थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार को मछलीपट्टी में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर एसडीपीओ अजीत प्रताप चौहान के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। पुलिस ने छह लोगों को मौके से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी: गोविंद कुमार साह, मनीष कुमार उर्फ जग्गा, मनीष कुमार, जीतू कुमार, छोटू कुमार और मोहम्मद शाहबुद्दीन शामिल हैं। सभी भवानीपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं।
आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार, गोविंद कुमार साह पर एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला दर्ज है। वहीं, मनीष कुमार उर्फ जग्गा पर मद्य निषेध कानून और बीएनएस के तहत दो मामले दर्ज हैं।
छापेमारी टीम: टीम में एसडीपीओ अजीत प्रताप चौहान, थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार, पु.अ.नि. उमेश कुमार शर्मा, स.अ.नि. रामदेव सिंह और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post