Top News

दुर्गा पूजा और विधान परिषद चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, दिघलबैंक में निकाला फ्लैग मार्च


 दुर्गा पूजा एवं विधान परिषद चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराने को लेकर किशनगंज पुलिस अलर्ट मोड में है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शुक्रवार को दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र में पुलिस की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। इसका नेतृत्व साइबर डीएसपी ने किया। फ्लैग मार्च में दिघलबैंक पुलिस के जवान शामिल हुए।

फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और सार्वजनिक स्थलों पर शांति व्यवस्था कायम रखने के साथ विधान परिषद चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्कता बरत रहा है।

पुलिस प्रशासन का उद्देश्य त्योहार और चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकना तथा आम नागरिकों के बीच सुरक्षा की भावना मजबूत करना है। इस दौरान पुलिस ने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने, आपसी सौहार्द कायम रखने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

Post a Comment

Previous Post Next Post