Top News

खेत में मैला फेंकने का विरोध करने पर महिला पर तलवार से हमला, घायल


टाउन थाना क्षेत्र के चकला गांव में खेत में मैला फेंकने का विरोध करने पर एक महिला पर तलवार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल महिला की पहचान शर्मीला देवी, पति अर्जुन शर्मा के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया और घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

इलाज के बाद पीड़िता शिकायत लेकर टाउन थाना पहुंची। उसके लिखित आवेदन पर पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले भारत शर्मा, नंदनी देवी, रीना देवी, बुच्ची देवी सहित अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने उसके खेत में मैला फेंक दिया था। इससे दुर्गंध फैल रही थी। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने कथित तौर पर उस पर धारदार तलवार से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post