Top News

जन्मदिन पर पौधरोपण, बच्चों के बीच बांटी शैक्षणिक सामग्री


 राजद नेत्री एवं पूर्व वार्ड पार्षद कुमारी विनीता भारती ने अपना जन्मदिन समाजसेवा के रूप में मनाया। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या दो स्थित महादलित बस्ती में जरूरतमंद बच्चों के बीच कॉपी, कलम सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की। बच्चों के साथ केक काटकर मिठाइयां भी बांटीं। युवा राजद नेता रितेश यादव ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए इस पहल को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी पहल समाज में शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post