प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बेलो पंचायत के उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में रविवार को ग्रामीणो की एक आम बैठक आयोजित हुई। बैठक अध्यक्षता ज्ञान विज्ञान समिति के प्रखंड सचिव विष्णुदेव ठाकुर ने किया। आयोजित बैठक में उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक के खेल मैदान से अतिक्रमण हटवाने, ऐतिहासिक खेल मैदान की सुरक्षा और विद्यालय मैदान की पूर्ण घेराबंदी कराने पर विचार विमर्श किया गया। ग्रामीणो कहा कि अतिक्रमण के कारण खेल मैदान छोटी होती जा रही है।बैठक में राकेश रोशन, संजय कुमार भारती, नीरज कुमार, सदानंद दास, ब्रजेश कुमार, नन्दकिशोर यादव, दीप नारायण दास सहित दर्जनो ग्रामीण मौजूद थे।
ग्रामीण की आम बैठक खेल मैदान से अतिक्रमण हटवाने पर विमर्श।
Cityhalchal News
0
Post a Comment