Top News

दुर्गापूजा पंडालों में अग्नि सुरक्षा को लेकर अग्निशमन विभाग अलर्ट


शारदीय दुर्गापूजा के दौरान आगजनी की घटनाओं पर रोक लगाने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अग्निशमन विभाग अलर्ट है। विभागीय पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण कर पूजा समितियों को अग्नि सुरक्षा के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

इसी क्रम में गुरुवार की सुबह अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी इंद्रदेव कुमार, सहायक अग्निशामक पदाधिकारी रंजीत कुमार और अग्नि चालक शंकर कुमार पौआखाली स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर के पूजा पंडाल पहुंचे। अधिकारियों ने पंडाल में की गई लाइटिंग व्यवस्था का निरीक्षण किया और पूजा समिति के सदस्यों से अग्नि सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पंडाल में पानी और बालू की पर्याप्त व्यवस्था रखने का निर्देश दिया। साथ ही बिजली के नंगे तारों को सुरक्षित तरीके से व्यवस्थित करने और तारों को लोगों की पहुंच से दूर रखने की हिदायत दी।

अग्निशमन पदाधिकारियों ने पूजा समिति के सदस्यों से सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि उत्सव शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post